Generation Of Computer | First,Third,Fifth| Fourth,4th

कंप्यूटर की पीढ़ियां अथवा जनरेशन Generation Of Computer, विशेषताएं


वाणिज्यिक कंप्यूटिंग के इतिहास में प्रयोग की गई नई तकनीकी के आधार पर कंप्यूटर को 5 भागो में बांटा जा सकता है, प्रत्येक कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांत व उसके किसी भाग के नए रूप में विकसित होने पर एक नई पीढ़ी की शुरुआत होती है|

 कंप्यूटर के आंतरिक परिपथ में विकसित किए गए नए  लॉजिक भाग में निम्नलिखित सुधार होते गए -

 (i) कार्य करने की गति में वृद्धि, (ii)आकार में छोटा होना, (iii) सस्ता होना,(iv) सुगमता,(v) संग्रह क्षमता में वृद्धि,(vi) नए अनुप्रयोगों में वृद्धि।

    कंप्यूटरों की विभिन्न विधियों का वर्णन निम्नानुसार है-

"जब से कंप्यूटर का युग प्रारंभ हुआ है तब से लेकर वर्तमान तक इसे 5 पीढ़ियों में विभाजित किया गया है वह निम्न है" -

  1. पहली पीढ़ी के कंप्यूटर First Generation Of Computer
  2. दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर Second Generation Of Computer
  3. तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर Third Generation Of Computer
  4. चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर 4th Generation Of Computer
  5. पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर Fifth Generation Of Computer

Generation Of Computer | First,Third,Fifth| Fourth,4th
Generation of Computer 

GENERATION OF COMPUTER 

1.प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर (First Generation Of Computer : 1946- 1955)-

कंप्यूटर की 1st of Generation प्रथम पीढ़ी की शुरुआत 1946 में हुई थी । इस जनरेशन के कंप्यूटर वेक्यूम ट्यूब (Vacuum Tube) का उपयोग आंतरिक ऑपरेशन के लिए करते थे। इस पीढ़ी के कंप्यूटरों की प्रोग्रामिंग बहुत जटिल थी तथा ये Stored प्रोग्राम के सिद्धांत पर कार्य करते थे। इस जनरेशन का मुख्य कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड केलकुलेटर था जो कि (ENIAC) था जो कि Eckert तथा Mauchly के द्वारा 1946 में बनाया गया था।

Generation Of Computer | First,Third,Fifth| Fourth,4th
First Generation Of Computer 

विशेषताएं (Characteristics)-

1st Generation Of Computer प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटरों की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं- 

(i) इन कंप्यूटरों की प्रोसेसिंग क्षमता बहुत कम थी।

(ii) यह आकार में बड़े थे।

(iii) आंतरिक ऑपरेशन के लिए वैक्यूम ट्यूब (Vacuum tube) या बॉल्ब (valve) का उपयोग किया जाता था।

(iv) इस जनरेशन के कंप्यूटरों की भाषा मशीनी भाषा थी। 

(v)निवेश और निर्गत के लिए पंच कार्ड का प्रयोग किया जाता था। 

(vi) ये कंप्यूटर Stored प्रोग्राम के सिद्धांत पर कार्य करते थे।

(vii) प्राइमरी मेमोरी बहुत ही सीमित थी। 

(viii)इन कंप्यूटरों को चलाने पर बहुत अधिक विद्युत ऊर्जा होती थी।

(ix) प्राइमरी मेमोरी के लिए चुंबकीय धर्म का उपयोग किया जाता था।

2.द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर (Second Generations of Computer  :1956-1965)-

    Second generation of computer द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटरों में वैक्यूम ट्यूब के स्थान पर ट्रांजिस्टर का प्रयोग किया जाता था। इस जनरेशन के कंप्यूटरों में प्राइमरी मेमोरी के लिए चुंबकीय कोरो का प्रयोग किया जाता था। इस जनरेशन का मुख्य कंप्यूटर UNIVAC 1108 था। इस काल में कंप्यूटरों का प्रयोग व्यवसाय तथा उद्योगों में किया जाता था।

    Generation Of Computer | First,Third,Fifth| Fourth,4th
    Second generation Of computer


    SECOND GENERATION OF COMPUTER

    विशेषताएं (Characteristics)- 

    Second generation Of computer द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटरों की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

    (i) Second Generations Of computer द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटरों में वैक्यूम ट्यूब के स्थान पर ट्रांजिस्टर का प्रयोग किया जाने लगा। 

    (ii) प्राइमरी मेमोरी के रूप में चुंबकीय कोरो का प्रयोग किया जाने लगा। 

    (iii) इस कंप्यूटरों की गति प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटरों की गति से कहीं अधिक थी। 

    (iv) इस जनरेशन के कंप्यूटर की प्रोसेसिंग भाषा, असेंबली भाषा तथा उच्चस्तरीय भाषा थी।

    (v) यह कंप्यूटर प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटरों से आकार में छोटे तथा भजन में हल्के थे। 

    (vi) इन कंप्यूटरों में स्थाई रूप से डेटा स्टोर करने के लिए कोई चुंबकीय टेप प्रयोग में लाया जाता था।

    (vii) यह कंप्यूटर प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटरों से कीमत मे कम थे। 

    (viii) द्वितीयक पीढ़ी के मुख्य कंप्यूटर UNIVAC, ICL2019, IBM-700 तथा ICL -1901 थे।


    3.तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर (Third Generation Of Computer :1966-1970)-

    Third Generation Of Computer तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ । इस पीढ़ी के कंप्यूटरों में आंतरिक ऑपरेशन करने के लिए इंटीग्रेटेड सर्किट (CI) को उपयोग में लाया गया। इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) को ट्रांजिस्टर तथा कैपेसिटी आदि से मिलाकर एक चित्र के रूप में मनाया गया। यह इस जनरेशन का महत्वपूर्ण आविष्कार था।

    Generation Of Computer | First,Third,Fifth| Fourth,4th
    THIRD GENERATION Of COMPUTER 

     THIRD GENRATION Of COMPUTER

    विशेषताएं (Characteristics)-

    इस जनरेशन के कंप्यूटरों की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

     (i) इन कंप्यूटर में ट्रांजिस्टर के स्थान पर सिगन चिप (IC) का प्रयोग किया गया।

     (ii) IC के प्रयोग के कारण कंप्यूटर आकार में काफी छोटे हो गए। 

    (iii) आई सी के उपयोग के कारण प्राथमिक मेमोरी की क्षमता काफी बढ़ गई। 

    (iv)इस जनरेशन के कंप्यूटरों की डाटा प्रोसेसिंग की गति द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटरों से काफी तेज थी।

    (v) यह कंप्यूटर कीमत में सस्ते थे।

    (vi) तृतीय कंप्यूटर के कंप्यूटरों में उच्च स्तरीय भाषा का प्रयोग आसानी से किया जाने लगा। 

    (vii) इस पीढ़ी के मुख्य कंप्यूटर CDC - 17100 तथा ICL - 2903 थे।

    4.चतुर्थ पीढ़ी के कंप्यूटर (Fourth Generation Of Computer)-

    Generation Of Computer | First,Third,Fifth| Fourth,4th
    FOURTH GENERATION OF COMPUTER

    इस पीढ़ी के कंप्यूटरों में  Very Large Scale Intergration (VLSI) तथा माइक्रोप्रोसेसर चिप का प्रयोग किया गया। माइक्रोप्रोसेसर का विकास संपूर्ण सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के सिग्नल चिप डिजाइन होने पर संभव हुआ और इस कार्य को (VLSI) के विकास में संभव बनाया है। इंटेल कॉरपोरेशन (USA) ने 1971 मैं माइक्रोप्रोसेसर चिप का विकास किया तथा Ed Roberts द्वारा प्रथम माइक्रो कंप्यूटर डिजाइन किया गया।

               

     विशेषताएं(Characteristics)-

     इस पीढ़ी के कंप्यूटरों की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं -

    (i) इन कंप्यूटर में VLSL का प्रयोग का आंतरिक ऑपरेशन करने के लिए किया जाने लगा। 

     (ii) इन कंप्यूटरों में माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाने लगा।

     (iii) इस पीढ़ी के कंप्यूटर आकार में काफी छोटे थे। इस कंप्यूटरों की डाटा प्रोसेसिंग की क्षमता तथा डाटा स्टोरेज की क्षमता अधिक थी। 

    (v) इनको एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण आसान था

     (vi) इसको चलाना करना भी काफी आसान था।

     (viii) चतुर्थ पीढ़ी का मुख्य कंप्यूटर IBM -PC था।

    Read more: इनपुट डिवाइसेज क्या होती है

    5.पंचम पीढ़ी के कंप्यूटर (Fifth Generation Of Computer)-

     आज पंचम पीढ़ी के का ही प्रयोग किया जा रहा है। आज वैज्ञानिक कंप्यूटरों में कृत्रिम बुद्धिमता डाल रहे हैं अर्थात कंप्यूटर मानव की तरह सोच सके समझ सके तथा मानव की तरह कार्य कर सकें।

    Generation Of Computer | First,Third,Fifth| Fourth,4th
    FIFTH GENERATION Of COMPUTER

    विशेषताएं (Characteristics)-

    इस पीढ़ी के कंप्यूटरों की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है-

    (i) इस पीढ़ी के कंप्यूटरों के आंतरिक ऑपरेशन के लिए Very Large Scale Integrated Circuit (VlSI) तकनीकी का प्रयोग किया गया है।

    (ii) इन कंप्यूटरों की प्रोसेसिंग क्षमता काफी अधिक है। 

    (iii) इन कंप्यूटरों में निर्णय लेने की क्षमता है क्योंकि उन्हें कृत्रिम बुद्धिमता है।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ